



Rajasthan NHM Admit Card 2025: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) और राजकीय चिकित्सा शिक्षा सोसायटी (RajMES) के तहत विभिन्न संविदात्मक पदों के लिए भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों rsmssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं
राजस्थान एनएचएम एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इसके लिए परीक्षा का आयोजन 2 जून से लेकर 13 जून तक किया जाएगा। राजस्थान एएनएम के लिए एग्जाम सिटी पहले ही जारी कर दी गई थी, जिसमें बताया गया था कि आपका परीक्षा केंद्र कहां और किस जगह है और किस तारीख को परीक्षा आयोजित होगी। राजस्थान एनएचएम के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें, बिना एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Rajasthan NHM Admit Card 2025 Direct Links
राजस्थान एनएचएम परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 अप्रैल से लेकर 1 मई 2025 तक भरे गए थे। ऑनलाइन आवेदन समाप्त होने के बाद से ही सभी अभ्यर्थी एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे, क्योंकि इसके लिए एग्जाम डेट की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। यहां पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 8256 पद हैं, वहीं राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसाइटी के लिए 5142 पद रखे गए हैं। सभी पदों के लिए परीक्षा कार्यक्रम पहले जारी कर दिया गया है।
Rajasthan NHM Admit Card 2025 Notification
31 मई 2025 को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, राजस्थान NHM एवं RajMES संविदा भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा कई चरणों में आयोजित की जाएगी और सभी उम्मीदवारों को अपने परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना आवश्यक होगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड और पहचान पत्र अनिवार्य हैं।
Rajasthan NHM Admit Card 2025 Overview
विवरण | जानकारी |
---|---|
भर्ती संस्था | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
परीक्षा का नाम | NHM एवं RajMES संविदा पद भर्ती 2025 |
कुल पद | 13,398 पद |
पदों के नाम | CHO, DEO, अकाउंट असिस्टेंट, सोशल वर्कर |
एडमिट कार्ड जारी | 31 मई 2025 |
परीक्षा तिथि | 2 जून से 13 जून 2025 तक |
परीक्षा मोड | ऑफलाइन (OMR आधारित) |
Rajasthan NHM Admit Card 2025 Important Dates
राजस्थान एनएचएम परीक्षा का आयोजन प्रतिदिन दो पालियों के अंदर किया जाएगा, जिसमें पहली पाली का समय सुबह 9:30 बजे से लेकर 12:30 बजे तक रहेगा, वहीं दूसरी पाली का समय 3:30 से लेकर 5:30 बजे तक रहेगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से 2 घंटे पहले पहुंच जाना है। ध्यान रहे, परीक्षा शुरू होने से ठीक 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र का द्वार बंद कर दिया जाएगा, उसके बाद में प्रवेश नहीं मिलेगा।
पद का नाम | परीक्षा तिथि | परीक्षा समय |
---|---|---|
ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर (संविदा) | 2 जून 2025 | सुबह 9:30 से 12:00 बजे |
सोशल वर्कर / मेडिकल सोशल वर्कर (संविदा) | 2 जून 2025 | दोपहर 3:00 से 5:30 बजे |
सीनियर काउंसलर (संविदा) | 3 जून 2025 | सुबह 9:30 से 12:00 बजे |
अकाउंट्स असिस्टेंट (संविदा) | 3 जून 2025 | दोपहर 3:00 से 5:30 बजे |
फिजियोथेरेपिस्ट असिस्टेंट / फिजियोथेरेपिस्ट | 4 जून 2025 | सुबह 9:30 से 12:00 बजे |
हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर (संविदा) | 5 जून 2025 | सुबह 9:30 से 12:00 बजे |
Rajasthan NHM Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया बेहद सरल है:
- उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है।
- “Admit Card” सेक्शन में जाएं।
- “NHM & RajMES Contractual Posts Admit Card 2025” विकल्प चुनें।
- अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा — उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
Rajasthan NHM Admit Card 2025 में शामिल जानकारी
- उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- परीक्षा तिथि और समय
- पासपोर्ट साइज फोटो
- महत्वपूर्ण निर्देश
Rajasthan NHM 2025 परीक्षा केंद्र पर आवश्यक दस्तावेज
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड और एक फोटो युक्त पहचान पत्र साथ में लेकर जाना जरूरी है। इसमें मूल पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड ले जा सकते हैं। इसके अलावा नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, नीले रंग की स्याही का पारदर्शी बॉल पेन साथ लेकर जाएं। अभ्यर्थियों को परीक्षा संबंधित सभी गाइडलाइन का पालन करना होगा।
- एडमिट कार्ड (प्रिंटेड कॉपी)
- एक वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट आदि)
- दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
Rajasthan NHM 2025 Instructions
- परीक्षा केंद्र पर परीक्षा समय से कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचें।
- परीक्षा शुरू होने के 1 घंटे पहले केंद्र के गेट बंद हो जाएंगे।
- बिना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- परीक्षा हॉल में मोबाइल, स्मार्टवॉच, नोट्स आदि प्रतिबंधित हैं।
- उम्मीदवार साधारण ड्रेस में आएं — जींस, टी-शर्ट या कैप की अनुमति नहीं होगी।
NHM Admit Card Download Link
Admit Card Link | Click Here |
Exam Date and Time | Click Here |
Get Latest Update | Join Telegram |
